
मुंबई के Babulnath Temple में दर्शन किए
क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन के मंदिर जाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन
वीडियो में कपल को हाथ जोड़कर प्रार्थना करते और देवताओं को फूल चढ़ाते हुए देखा जा सकता है। इतना
ही नहीं, एक्ट्रेस को कैमरे में नंदी के कान में अपनी इच्छाएं फुसफुसाते हुए भी कैद किया गया। लुक की बात
करें तो डकोटा ने काले रंग का सूट पहना हुआ था और मार्टिन ने नीले रंग का कुर्ता और काले रंग का पायजामा
पहना हुआ था।बता दें, कोल्डप्ले आज (18 जनवरी) डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में परफॉर्म करने जा रहा है।
यह कोल्डप्ले का साल 2025 का पहला वर्ल्ड टूर (म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर) है, जिसके तहत बैंड
भारत में पांच शो करने जा रहा है। 18 जनवरी के बाद बैंड 19 और 21 जनवरी को डी.वाई. पाटिल स्टेडियम
में परफॉर्म करेगा। इसके बाद 25 और 26 जनवरी को अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में बैंड की
आखिरी परफॉमेंस होगी।