
मेथी मटर मलाई बनाते समय ये छोटे-छोटे टिप्स आएंगे आपके काम
अगर आप मेथी मटर मलाई का एक बेहतरीन टेस्ट चाहती हैं तो कोशिश करें कि आप फ्रेश इंग्रीडिएंट
का ही चयन करें। ध्यान दें कि मेथी के पत्ते ताजा हो, वे पीले या मुरझाए हुए ना हो। इसी तरह, मटर
भी ताजा व मीठी हो। अगर आपके पास ताजी मटर नहीं है, तो आप फ्रोजन मटर का इस्तेमाल भी कर
सकते हैं। क्रीम का हैवी व फ्रेश होना भी जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो इससे सब्जी का स्वाद
बिगड़ जाता है। मेथी मटर मलाई बनाते समय ताजा मेथी के पत्तों का इस्तेमाल करना जरूरी है,
लेकिन इसके साथ-साथ उन्हें सही तरह से तैयार करना भी उतना ही आवश्यक है। वरना मेथी के
पत्तों का कड़वापन स्वाद को खराब कर सकता है। इसलिए इसे आप अपनी डिश में डालने से पहले
मेथी के पत्तों को उनकी कड़वाहट कम करने के लिए उबाल सकते हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में
थोड़ा पानी डालकर उबालें और फिर उसमें एक चुटकी नमक डालें। अब आप इसमें कटी हुई मेथी की
पत्तियां डालकर पानी के उबलने के बाद दो से तीन मिनट तक पकाएं। ब्लांच करने के बाद, मेथी को
जल्दी से बाहर निकालें और इसे बर्फ के पानी में डुबो दें ताकि यह पकना बंद हो जाए और इसका
चमकीला हरा रंग बना रहे। मेथी मटर मलाई काफी क्रीमी होती है और इसलिए इसे सही तरह से
बनाना जरूरी होता है।