Arvind Kejriwal ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Arvind Kejriwal ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
Arvind Kejriwal ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
आयोग को लिखे पत्र में केजरीवाल ने ऐसे मामलों में कथित रूप से शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं
की गिरफ्तारी और संबंधित पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की भी मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री
ने पत्र में नई दिल्ली सीट पर आप कार्यकर्ताओं पर कथित हमले की घटनाओं का हवाला दिया है।
आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा पर गुंडागर्दी का
आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखा। अपने पत्र में केजरीवाल ने
चुनाव आयोग से उनके नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करने की
मांग की है। केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि विधानसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा कार्यकर्ता
उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
 

Arvind Kejriwal ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

आयोग को लिखे पत्र में केजरीवाल ने ऐसे मामलों में कथित रूप से शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं

की गिरफ्तारी और संबंधित पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की भी मांग की है। पूर्व

मुख्यमंत्री ने पत्र में नई दिल्ली सीट पर आप कार्यकर्ताओं पर कथित हमले की घटनाओं का

हवाला दिया है।शनिवार को रोहिणी इलाके में एक जनसभा के दौरान आप विधायक मोहिंदर

गोयल पर कथित तौर पर हमला किया गया। यह घटना उस समय हुई जब रिठाला विधानसभा

क्षेत्र से आप उम्मीदवार गोयल सेक्टर 11 के ‘पॉकेट एच’ के स्थानीय निवासियों से बातचीत कर

रहे थे। केजरीवाल के दावों पर भाजपा और दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं

आई।नयी दिल्ली सीट पर केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप

दीक्षित से है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच फरवरी को होगा,

मतगणना आठ फरवरी को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »