
यमुना जी में ही डूबेगी AAP-दा वालों की लुटिया
मोदी ने साफ तौर पर कहा कि मुझे पक्का विश्वास है कि ऐसी ओछी बाते करने वालों को
दिल्ली इस बार सबक सिखाएगी। इन AAP-दा वालों की लुटिया यमुना जी में ही डूबेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थ में AAP-दा वालों ने एक और घोर पाप
किया है और ये पाप कभी भी माफ नहीं हो सकता है। दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने
हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगा दिए हैं। हार के डर से AAP-दा वाले बौखला
गए हैं। क्या हरियाणा दिल्ली से अलग है? क्या हरियाणा वालों के बच्चे, परिवार और
नाते-रिश्तेदार दिल्ली में नहीं रहते। क्या हरियाणा के लोग अपने ही बच्चों के पानी में
जहर मिला सकते हैं।नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा का भेजा हुआ यही पानी दिल्ली में
रहने वाला हर कोई पीता है, पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी पीता है, सभी न्यायमूर्ति
और बाकी सभी सम्मानित लोग भी पीते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गलती माफ
करना भारत के नागरिकों का उदार चरित्र है। लेकिन जानबूझकर, बद इरादे से पाप करने
वालों को न दिल्ली कभी माफ करती है, न देश माफ करता है। मोदी ने कहा कि आप सभी
को इनकी (AAP-दा वालों की) एक और चाल से सावधान रहना है। AAP-दा को हार का
एहसास हो चुका है, इनके हर विधायक को लेकर जनता में बहुत गुस्सा है। इसलिए
AAP-दा और कांग्रेस ने पर्दे के पीछे एक दूसरे से गठबंधन कर लिया है।प्रधानमंत्री ने
कहा कि AAP-दा कोशिश कर रहे हैं कि उसका नहीं तो कांग्रेस का विधायक जीत जाए,
ताकि बाद में मिलकर सत्ता हथियाने का काम हो जाए, ऐसे तो दिल्ली पर डबल आपदा
आ जाएगी।