
शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर
एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मोटरसाइकिल सवार तीन चोरों
ने एक चलते ट्रक से चोरी को अंजाम दिया। ट्रक के पीछे चल रही एक कार में
सवार किसी शख्स ने इस पूरे घटना को रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर
पोस्ट किया। वायरल हो रहे इस वीडियो में चोर ट्रक से सामान चुराते हुए दिखाई
दे रहे हैं, जबकि ट्रक सड़क किनारे चल रहा है।
देखिए चोरी की अजब-गजब वीडियो
इस वीडियो फुटेज में, दो शख्स ट्रक के ऊपर से चोरी का सामान सड़क पर फेंकते
हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि तीसरा साथी मोटरसाइकिल पर पीछे-पीछे चल रहा है।
सामान को ट्रक से फेंकने के बाद, दो चोर तेजी से चलती ट्रक से मोटरसाइकिल पर
बैठ जाते हैं।मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक
चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मोटरसाइकिल सवार तीन चोरों ने एक
चलते ट्रक से चोरी को अंजाम दिया। वायरल हो रहे वीडियो को लेकर इटंरनेट यूजर्स
कई सवाल खड़े कर रहे है। किसी का कहना है कि इस चोरी में ट्रक की भी मिली भगत
है तो वहीं कई मान रहे है कि ऐसी चोरी आम है।
वायरल हो रहे वीडियो को लेकर इटंरनेट यूजर्स कई सवाल खड़े कर रहे है। किसी का
कहना है कि इस चोरी में ट्रक की भी मिली भगत है तो वहीं कई मान रहे है कि ऐसी
चोरी आम है। एक यूजर ने लिखा कि ‘गाड़ी की रफ्तार देखिए, पक्का मिली भगत है।’
तो वहीं, एक यूजर ने लिखा कि ‘ट्रक ड्राइवर की मिलीभगत नहीं होती, यहां ट्रक चालक
को अपने प्राणों की चिंता होती है। यदि ट्रक रोक लिया तो चालक गया समझो और चोर
के लपेटे में आने पर धीमा ना किया तो भी यही परिणाम।’