भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने गोल्‍ड पर साधा निशाना

भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने गोल्‍ड पर साधा निशाना
भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने गोल्‍ड पर साधा निशाना

 नई दिल्‍ली। भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने आर्चरी वर्ल्‍ड कप में गोल्‍ड

मेडल जीत लिया। भारतीय टीम की तिकड़ी ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नम, परणीत

कौर और अदिति स्‍वामी ने तुर्की को फाइनल मुकाबले में 232-226 के स्‍कोर

से मात देकर गोल्‍ड अपने नाम किया। ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नम, परणीत कौर

और अदिति स्‍वामी ने आर्चरी वर्ल्‍ड कप में लगातार तीसरी बार गोल्‍ड मेडल

जीता। ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नम परणीत कौर और अदिति स्‍वामी की तिकड़ी ने

फाइनल में तुर्की को विशाल अंतर से मात दी। भारत ने तुर्की के खिलाफ 232

-226 के स्‍कोर के अंतर से फाइनल जीता। भारतीय टीम की इस तिकड़ी ने व

कप में लगातार तीसरी बार गोल्‍ड मेडल जीता। याद दिला दें कि दक्षिण कोरिया

में भारतीय टीम ने कंपाउंड महिला टीम फाइनल के स्‍टेज टू इवेंट में 6 अंक से

बढ़त हासिल करते हुए गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। वर्ल्‍ड नंबर-1 भारतीय

कंपाउंड महिला टीम ने तुर्की की हजल बुरुन, आयसे बेरा सुजर और बेगम युवा

को मात दी। भारतीय टीम ने शुरुआत से अपना दबदबा बनाए रखा और बिना

कोई सेट गंवाएं मैच जीता। 

भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने गोल्‍ड पर साधा निशाना

इससे पहले भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को मात

देकर आर्चरी वर्ल्‍ड कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत ने पहली बार वर्ल्‍ड

कप फाइनल में दक्षिण कोरिया पर जीत दर्ज की, जिससे आगामी पेरिस ओलंपिक्‍स

में उसके गोल्‍ड जीतने की संभावना मजबूत हुई हैं। भारतीय पुरुष रिकर्व टीम में

धीरज बोम्‍माडेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव ने ओलंपिक चैंपियंस दक्षिण

कोरिया को हैरान किया और 14 साल बाद भारत को आर्चरी वर्ल्‍ड कप गोल्‍ड मेडल

दिलाया।भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने आर्चरी वर्ल्‍ड कप में गोल्‍ड मेडल जीता।

ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नम परणीत कौर और अदिति स्‍वामी की तिकड़ी ने फाइनल में

तुर्की को विशाल अंतर से मात दी। भारत ने तुर्की के खिलाफ 232-226 के स्‍कोर

के अंतर से फाइनल जीता। भारतीय टीम की इस तिकड़ी ने वर्ल्‍ड कप में लगातार

तीसरी बार गोल्‍ड मेडल जीता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »