
कौन होगा भारत का नया टी20 कप्तान?
वहीं बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान को लेकर बड़े संकते दिए
हैं। हार्दिक पंड्या के टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हरफनमौला प्रदर्शन और रोहित के बाद उनके
कप्तान बनने की संभावना पर जय शाह ने कहा कि कप्तान का फैसला सेलेक्टर्स करेंगे। हम
उनसे बात करके इसका ऐलान करेंगे। हार्दिक पंड्या के फॉर्म पर काफी सवाल उठ रहे थे, लेकिन
हमने और सेलेक्टर्स ने उन पर भरोसा किया जिस पर वह खरे उतरे हैं। जय शाह ने इस तरह बड़े
संकेत दिए हैं कि हार्दिक पंड्या ही रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम के नए टी20 कप्तान बनेंगे।
रोहित शर्मा के बाद कौन बनेगा भारत का नया टी20 कप्तान
बता दें कि, हार्दिक पंड्या की कप्तानी में पूर्व कप्तान एमएस धोनी के स्टाइल की झलक देखने को
मिलती है। हार्दिक पंड्या में कप्तान बनने के सारे गुण मौजूद हैं। बल्लेबाजी के दौरान हार्दिक
संयम दिखाते हैं और वह लगातार 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी भी करने का
टैलेंट रखते हैं। फील्डिंग में भी हार्दिक पंड्या का कोई सानी नहीं है, अक्सर हार्दिक पंड्या की
तुलना पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव से भी की जाती है।