विदेशों से जो पैसों की धार बह रही है

मैं अमित शाह जी से… ED जैसी संस्था से पूछना चाहता हूं कि

क्या यह जांच का विषय नहीं है कि बॉलीवुड की हिंदी फिल्म…

भारत मे तो नहीं चल रही और अंग्रेज … लोग एकदम हॉउसफुल करके बैठे हैं ?

अगर हाउस फुल नहीं है तो विदेशों से जो पैसों की धार बह रही है वो किधर से आ रही है ?

अरे भाई एक मूर्ख भी समझ सकता है कि विदेशों में हॉल के अंदर एक आदमी नहीं देख रहा

होगा लेकिन … टिकट बिक्री दिखा कर कौन सा पैसा अंदर आ रहा है, इसकी जांच तो होनी ही चाहिए ना ?

ये मामला पूरी तरह से काले धन का बन रहा है और

सरकार इस पर आंखें मूंदकर क्यों बैठी है कुछ समझ में नहीं आ रहा।

अवधेश प्रताप सिंह कानपुर उत्तर प्रदेश,9451221253

विदेशों से जो पैसों की धार बह रही है

आप बैंक में जाकर इन नोटों को बदल सकते हैं. ये नोट किसी भी बैंक में बदले जा सकेंगे.

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का एलान करते हुए कहा था

कि 23 मई से 30 सितंबर तक इन्हें बैंकों में जाकर

जमा कराया जा सकता है. इसके अलावा इन्हें बदला भी जा सकता है.

आरबीआई के मुताबिक़, एक बार में सिर्फ़ दस नोट ही बदले जाएंगे.

नोट बदली के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क या फ़ीस नहीं ली जाएगी.

19 मई को आरबीआई ने बैंकों से नए 2000 के नोट जारी करने पर

तुरंत रोक लगाने को कहा था. उसी दिन नोटों की बदली के लिए सभी बैंकों को निर्देश भेज दिए गए थे.

नोटों की बदली के लिए सभी बैंकों को निर्देश भेज दिए गए

आरबीआई एक्ट 1934 की धारा 24 (1) के तहत पहली बार 2000 के नोट

नवंबर 2016 में जारी किए गए थे. तब 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद किए

जाने के बाद अर्थव्यवस्था में मुद्रा ज़रूरतों को पूरा करने के लिए 2000 के नोट जारी किए गए थे.

जब छोटे नोटों की आपूर्ति सुचारू हो गई तो 2018-19 में 2000 के नोटों को

छापना बंद कर दिया गया. आरबीआई के अनुसार,

2000 के 89% नोट मार्च 2017 से पहले जारी किए गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »