
वोक गैसलाइटिंग शब्दों के बदलते मायने
वोक (जागृत) का इस्तेमाल सकारात्मक और नकारात्मक रूप से किया जाता है। पहले ये शब्द
ऐसे व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता था, जो सामाजिक रूप से अच्छा होता था। इसके अलावा
इस शब्द का मतलब ‘कुछ ज़्यादा सटीक’ हुआ करता था। 1931 में, स्कॉट्सबोरो नाइन की गिरफ़्तारी
के बाद अमेरिका नस्लीय रूप से अलग-थलग पड़ गया था। ब्लूज़ गायक लीड बेली ने हिंसक
नस्लवाद के व्यापक खतरे से सावधान रहने की चेतावनी देते हुए क्षेत्र से गुज़र रहे साथी
अफ़्रीकी-अमेरिकियों से “जागते रहने” के लिए कहा था। वहाँ से, इस शब्द का मतलब “नस्लवादी
अन्याय के प्रति सतर्कता” निकला था।समाजशास्त्री अर्ली होच्सचाइल्ड ने “इमोशनल लेबर
(भावनात्मक श्रम)” शब्द गढ़ा था, जिसका अर्थ है वह कार्य जो एक व्यक्ति दूसरों को एक विशेष
अनुभव प्रदान करने के लिए अपनी भावनात्मक स्थिति को प्रबंधित करने में करता है। आसान भाषा
में समझाया जाए तो बुरे कस्टमर के साथ अच्छे से बर्ताव करने वाला वेटर ‘इमोशनल लेबर
(भावनात्मक श्रम)’ करता है। TikTok पर आजकल इस शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। लोग
घर का काम, दोस्तों का समर्थन करना और सामाजिक अवसरों का आयोजन करने जैसी
चीजों को ‘इमोशनल लेबर (भावनात्मक श्रम)’ की केटेगरी में रख रहे हैं।इन दोनों शब्दों के
अलावा ‘गैसलाइटिंग’ शब्द भी आजकल आमतौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। पैट्रिक
हैमिल्टन के नाटक गैस लाइट की घटनाओं के आधार पर ‘गैसलाइटिंग’ शब्द गढ़ा गया है।
इसका मतलब है एक व्यक्ति को दुनिया के बारे में जानने की अपनी क्षमता पर संदेह करने के
लिए मजबूर कर देना। एक व्यक्ति दूसरे को संदेह में डालता है कि जो वे समझते हैं या
याद करते हैं वह वास्तविक नहीं है।