व्यवहार और कार्यशैली को लेकर विरोधियों के बीच भी लोकप्रिय हैं पीयूष गोयल

व्यवहार और कार्यशैली को लेकर विरोधियों के बीच भी लोकप्रिय हैं पीयूष गोयल
व्यवहार और कार्यशैली को लेकर विरोधियों के बीच भी लोकप्रिय हैं पीयूष गोयल
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष
गोयल आज यानी की 13 जून को अपना 61वां जन्मदिन मना
रहे हैं। वह मोदी सरकार के उन मंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं,
जिनके काम की चर्चा लोगों की जुबान पर रहती है। पीयूष गोयल
का सियासी सफर कई उपलब्धियों से भरा रहा है। जिसके कारण
उनका नाम हमेशा चर्चा में रहता है। तो आइए जानते हैं उनके
जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के जीवन से
जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…मुंबई में 13 जून 1964 को
पीयूष गोयल का जन्म हुआ था। उनको मोदी 3.0 कैबिनेट में
भी जगह दी गई है। इस दौरान वह वाणिज्य और उद्योग
मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले पीयूष
गोयल साल 2021 तक रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल
चुके हैं। इसके अलावा वह वह कपड़ा, खाद्य और सार्वजनिक
वितरण के साथ-साथ कई अन्य मंत्रालयों की जिम्मेदारी
बखूबी निभा चुके हैं। साल 2014 में पीयूष गोयल ने मोदी
सरकार ने कोयला, बिजली, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा
राज्य मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं।बतौर रेल मिनिस्टर
पीयूष गोयल ने कई ऐसे कदम जिसकी चर्चा होती है। साल
2017 में उन्होंने इस मंत्रालय को संभालते हुए ‘जीरो एक्सीडेंट’
पॉलिसी बनाई। जिसके चलते पीयूष गोयल के शुरूआती
कार्यकाल के 22 महीने तक एक भी रेल हादसा नहीं हुआ।

व्यवहार और कार्यशैली को लेकर विरोधियों के बीच भी लोकप्रिय हैं पीयूष गोयल

इसके साथ ही हाथियों को ट्रेन एक्सीडेंट्स से बचाने के लिए
पीयूष गोयल ने ‘प्लान बी’ की शुरूआत की थी।बता दें कि
पीयूष गोयल का नाम उन राजनेताओं में शामिल है। जिनको
खुद की पार्टी के साथ विरोधी दल के नेता भी सम्मान देते हैं।
इसके पीछे उनका व्यवहार माना जाता है। पक्ष हो या फिर
विपक्ष सभी नेताओं से वह समान व्यवहार करते हैं। जिसके
कारण उनको भी सभी लोगों से सम्मान मिलता है।साल 2024
में पीयूष गोयल ने उत्तर मुंबई की सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा
था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के भूषण पाटिल को 3,57,306
वोटों से शिकस्त दी। यह पहला मौका था, जब जनता ने पीयूष
गोयल को सीधे संसद भेजा है। इससे पहले साल 2010 से 2024
तक वह राज्यसभा सांसद के रूप में चुने जाते रहे हैं।पीयूष गोयल
महाराष्ट्र के राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। इनके पिता
वेद प्रकाश गोयल भी अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में साल
2001 से 2003 तक केंद्रीय मंत्री की भूमिका निभा चुके हैं।
वहीं उन्होंने पार्टी के कोषाध्यक्ष के रूप में काम किया है। वहीं
पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल भी मुंबई से 3 बार
भारतीय जनता पार्टी की विधायक रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »