
बाढ़ में तीन लोग डूब गए हैं, जबकि करीब एक लाख 34 हजार लोग इससे प्रभावित
हुए हैं। केंद्र ने कहा कि बारिश और बाढ़ से 240 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा करीब सात
हजार लोगों को वहां से निकाल लिया गया है।अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर
कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। पीड़ितों को बचाने और भोजन एवं अन्य
आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नौसेना तथा सेना के जवान तैनात हैं।
स्थानीय टेलीविजन चैनलों ने कोलंबो के उपनगरीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति दिखाई।
कुछ इलाकों में पानी घरों और दुकानों की छतों तक पहुंच गया। श्रीलंका में मई से ही
मॉनसून की बारिश के कारण स्थिति खराब है। जून में यहां बाढ़ आ जाने और भूस्खलन
के कारण 16 लोगों की मौत हो गई थी।कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी है।
पीड़ितों को बचाने और भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए
नौसेना तथा सेना के जवान तैनात हैं। श्रीलंका में भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में
बाढ़ आ गई, तथा सोमवार को राजधानी कोलंबो और उपनगरीय क्षेत्रों में स्कूलों में
छुट्टी कर दी गई।