
जन्म
देवभूमि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में 05 जून 1972 को योगी
आदित्यनाथ का जन्म हुआ था। इनका असली नाम अजय सिंह बिष्ट है। वहीं
इनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट था, जोकि वन विभाग के अधिकारी थे।
जीवन की तरुणाई में अजय सिंह बिष्ट का रुझान राम मंदिर की ओर गया और
इसी दौरान उनकी मुलाकात गोरखनाथ मठ के महंत रहे अवैद्यनाथ से हुई।
अवैद्यनाथ ने अजय की प्रतिभा को पहचाना और उनके पिता से कहा कि वह अपने
चारों बेटों में से एक को उन्हें दे दें। नाथ पंथ के विषय में अवैद्यनाथ से मिले ज्ञान के
बाद योगी के जीवन में बड़ा बदलाव आया और उन्होंने संन्यास लेने का फैसला कर
लिया। जिसके बाद संन्यास धारण कर वह अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ
बन गए।
गोरक्षपीठाधीश्वर की भूमिका
क्योंकि गोरखनाथ मठ का संसदीय राजनीति से नाता है, इस लिहाज से अवैद्यनाथ
के बाद मठ के महंत बने योगी भी राजनेता बन गए। योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठ
के उत्तराधिकारी के तौर पर लोक कल्याण और सामाजिक समरसता के ध्येय को
विस्तारित करने का काम किया। महज 22 साल की उम्र में योगी आदित्यनाथ ने अपने
पूरे परिवार का त्याग कर समाज को परिवार बना लिया और लोक कल्याण के साथ
आध्यात्म के साथ चलने लगे।
राजनीति में कदम
महज 26 साल की उम्र में वह लोकसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य बन गए। फिर
राजनीति में उनका कद लगातार बड़ा होता चला गया। बता दें कि गोरखपुर की जनता
ने योगी आदित्यनाथ को लगातार 5 बार अपना सांसद चुना था। इसी दौरान उनकी
राजनीतिक क्षमता को देख भारतीय जनता पार्टी ने साल 2017 में उत्तर प्रदेश के योगी
को मुख्यमंत्री का दायित्व सौंप दिया।
संन्यासी से लेकर राजधर्म तक की यात्रा में
मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने यूपी को उपलब्धि दिलाई,
वह सर्वविदित है। इसके बाद साल 2022 के विधानसभा चुनाव में एक
बार फिर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिली और योगी आदित्यनाथ
दोबारा उत्तर प्रदेश के सीएम बनें। संसदीय चुनाव में अजेय रहे योगी ने विधानसभा
चुनाव में शानदार जीत हासिल करते हुए अपनी अपराजेय लोकप्रियता को फिर से
प्रमाणित कर दिया।