
सामग्री
-चावल – 2 कप
-चीनी पाउडर – 1/2 कप
– सफेद तिल – 2 बड़े चम्मच
-दूध – 1/2 कप (आटा लगाने के लिए)
अनरसे की गोली बनाने का तरीका
– इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल को 6 से 7 घंटे या फिर रात भर के लिए पानी
में भिगो कर रखें।
– चावल फूलने के बाद इसे दो से तीन बार बदलकर अच्छे से धो लीजिए।
– फिर चावल को पानी से साफ करने के बाद अंब पंखे के नीचे एक कपड़ा को बिछाकर इस पर
चावल को डालकर फैलाएं और फिर चावल में लगे पानी को पंखे की हवा में 10 से 15
मिनट तक सूखने दें।
– फिर आप चावल को मिक्सर जार में पीस लें और इसका आटा बना लीजिए।
– अब बड़े बर्तन में चावल का आटा, चीनी पाउडर और इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर सारे चीजों
को अच्छे से मिलाते हुए गीला आटा लगाकर तैयार कर लीजिए।
– आटा लगाने के बाद अब इसे 1 दिन के लिए ढककर एक किनारे रख दें जिससे आटा
अच्छे सेट हो जाएगा।
– एक दिन के बाद जब आटा फुल कर टाइट हो जाए फिर इसे अच्छे से मसलकर अनरसे के लिए
इसका छोटे-छोटे लोईयां बना लें।
– इसके बाद लोई को चिकना गोली बनाकर इसे सफेद तिल में अच्छे से लपेंटे लें। इसी तरीके से
सभी लोई का अनरसे बनाकर तैयार कर लीजिए।