हरियाणा के किसानों को 300 करोड़ रुपये की बोनस राशि जारी

हरियाणा के किसानों को 300 करोड़ रुपये की बोनस राशि जारी
हरियाणा के किसानों को 300 करोड़ रुपये की बोनस राशि जारी
नायाब सिंह सैनी ने ‘गुरु नानक जयंती’ के मौके पर राज्य के किसानों के लिए बोनस
मद में 300 करोड़ रुपये की किस्त जारी की। 2.62 लाख किसानों के बैंक खातों में
सीधे राशि अंतरित की गयी। सैनी ने कहा कि यह बोनस उन सभी किसानों को दिया
जाएगा जिन्होंने ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है।चंडीगढ़
। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने ‘गुरु नानक जयंती’ के मौके पर राज्य के
किसानों के लिए बोनस मद में 300 करोड़ रुपये की किस्त जारी की। आधिकारिक
बयान में कहा गया है कि 2.62 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि अंतरित की
गयी। सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हितों को ऊपर रखते हुए खरीफ-2024
के दौरान प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण राज्य में उत्पादित होने वाली कृषि और
बागवानी फसलों पर 2,000 रुपये प्रति एकड़ बोनस देने का निर्णय लिया था।
 

हरियाणा के किसानों को 300 करोड़ रुपये की बोनस राशि जारी

मुख्यमंत्री ने 16 अगस्त को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 5.80 लाख किसानों

के खातों में पहली किस्त के रूप में 496 करोड़ रुपये की बोनस राशि अंतरित की थी। सैनी ने

कहा कि यह बोनस उन सभी किसानों को दिया जाएगा जिन्होंने ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल

पर अपना पंजीकरण कराया है। किसानों को कुल 1,380 करोड़ रुपये की राशि दी जानी है।

उन्होंने कहा कि बोनस मद में अब तक दो किस्त जारी की जा चुकी हैं।तीसरी किस्त के रूप

में शेष 4.94 लाख किसानों के बैंक खातों में अगले 10 से 15 दिन में 580 करोड़ रुपये की

राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए एक और

पहल करते व्हाट्सएप के माध्यम से 40 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये जाने की

शुरूआत की। यह कदम कार्ड छपने में देरी के कारण पैदा हुई दिक्कतों को दूर करने के लिए

उठाया गया। कार्ड वितरण में देरी के कारण किसान समय पर सिफारिशों पर अमल नहीं कर

पा रहे थे। उन्होंने कहा कि अब, मृदा परीक्षण के परिणाम ऑनलाइन पोर्टल पर ‘अपलोड’

होते ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड सीधे किसानों के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम

से भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »