हेमंत सोरेन की सरकार चोरों की सरकार

हेमंत सोरेन की सरकार चोरों की सरकार
हेमंत सोरेन की सरकार चोरों की सरकार
झारखंड की बगोदर विधानसभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी
जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि एनडीए और भाजपा
को छोड़कर कोई भी झारखंड के हितैषी नहीं है। जिस समय झारखंड बनाने के
लिए आंदोलन चल रहा था, तो कांग्रेस के लोग टालमटोल कर रहे थे। उन्होंने
कहा कि लालू यादव ने कहा था कि मेरी लाश पर झारखंड बनेगा। लालू जी,
आप जिंदा भी हैं और झारखंड भी विराजमान है। झारखंड बनाने का श्रेय
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को जाता है। आज हम ये कह सकते
हैं कि बनाया भी हमने है, संवारा भी हमने है और आगे भी हम ही संवारेंगे।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड को मुख्यधारा में लाने का काम नरेन्द्र
मोदी जी की सरकार ने किया है। भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्मदिवस
को आदिवासी गौरव दिवस बनाने का काम किया और साथ ही हमने
झारखंड के भाइयों और यहां के नेताओं को मुख्यधारा में लाकर याद
किया है। उन्होंने कहा कि हमारे झारखंड के वीर वीरांगनाओं ने इतिहास
में भी अंग्रेजों के राज या अन्य के अत्याचारी राज को उखाड़ फेंका था।
अब समय आ गया है कि यही वीर वीरांगनाएं इस बार झारखंड से JMM
-कांग्रेस और RJD को उखाड़ फेंकेंगे और भाजपा-NDA की सरकार बनाएंगे।

हेमंत सोरेन की सरकार चोरों की सरकार

विपक्ष पर वार करते हुए नड्डा ने कहा कि जहां JMM, RJD और कांग्रेस है,

वहां भ्रष्टाचार है। जहां JMM, RJD और कांग्रेस है, वहां भाई-भतीजावाद है।

जहां JMM, RJD और कांग्रेस है, वहां परिवारवाद है। ये परिवारवाद के

सूचक हैं, ये भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद करने वाले और आपके हक को

लूटने वाले लोग हैं। इसलिए मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपकी गूंज

दूर-दूर तक जानी चाहिए और 20 तारीख को आपको भाजपा को जिताना

है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार चोरों की सरकार है। ये आपके

हकों और हितों पर डाका डालने वाली सरकार है। इसलिए इनको घर भेजना

जरूरी है।उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान देने

का काम किया है। इनमें से झारखंड में 18 लाख मकान बने हैं, जिनमें से

21 हजार मकान गिरिडीह जिले में बने हैं। अब मोदी जी को आपने तीसरी

बार प्रधानमंत्री बनाया है, इस बार पहली कैबिनेट में ही मोदी जी ने तय

किया है कि हम 3 करोड़ पक्के घर और बनाकर देंगे, ताकि कोई भी कच्चे

मकान में न सोए। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने झारखंड को 5

नए मेडिकल कॉलेज दिए हैं। आप भाजपा को चुनाव जिता दीजिए, 10 नए

मेडिकल कॉलेज हम और यहां देंगे। देवघर में AIIMS देने का काम हमारी

सरकार ने किया है। मैं दावे से कह सकता हूं कि आज से 3-4 साल बाद कोई

भी मरीज दिल्ली नहीं जाएगा, उसका इलाज यहीं देवघर में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »