अंडमान-निकोबार द्वीप पर आए भूकंप के तेज झटके
नई दिल्ली। अंडमान द्वीप पर बुधवार (10 जनवरी) सुबह 07:53 बजे भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया।
भारत के पश्चिम में स्थित अंडमान द्वीप में रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने इसकी जानकारी दी है। एनसीएस ने बताया कि
अंडमान द्वीप पर भूकंप के झटके सुबह 7.53 बजे महसूस किए गए। अंडमान में आए भूकंप की वजह
से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।एनसीएस के
अनुसार, 10 जनवरी सुबह 07:53 बजे अक्षांश: 12.66, लंबाई: 93.02 और गहराई:
10 किमी, स्थान: अंडमान द्वीप, भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके अंडमान द्वीपों पर महसूस किए गए
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एनसीएस ने एक पोस्ट में कहा, ’10 जनवरी सुबह
7.53 बजे 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके अंडमान द्वीपों पर महसूस किए गए हैं।
भूकंप के केंद्र की गहराई 10 किमी रही है।’
बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में इंडोनेशिया के तलौद द्वीप समूह में 6.7 तीव्रता
के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। एनसीएस डेटा के अनुसार,
भूकंप मंगलवार, 9 जनवरी की मध्यरात्रि को 80 किमी की गहराई पर आया था।
अंडमान-निकोबार द्वीप पर आए भूकंप के तेज झटके
भारत के अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह में शनिवार बीती रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है।
एनसीएस ने बताया की भूकंप का केंद्र 69 किमी की गहराई पर था।
इससे पहले 9 जुलाई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कैंपबेल खाड़ी के दक्षिणपूर्व में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था।
इससे पहले मार्च में निकोबार क्षेत्र में भूकंप आया था
इन द्वीपों पर अब तक इस साल तीन भूकंप के झटके आ चुके है।
इससे पहले मार्च में निकोबार क्षेत्र में भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 5 थी।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।
वहीं पिछले साल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 24 घंटों के दौरान 3.8 तीव्रता से लेकर 5 तीव्रता तक के 22 भूकंप आए थे।
