
काली पट्टी नहीं बांधी है इसका मतलब ये नहीं है कि हम इसका विरोध नहीं कर रहे।
इस बिल का शुरु से विरोध हो रहा है जो आगे भी जारी रहेगा।
ईद पर संभल में गरजे सांसद जियाउर रहमान बर्क
इस दौरान उन्होंने एबीपी न्यूज से कहा कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर इस समय चर्चा
हो रही है। हम इस बिल का विरोध कर रहे है। इस बिल के विरोध में देश के सभी मुलमान
है। हाथों में काली पट्टी बांधकर भी इसका विरोध हो रहा है। कई मुसलमानों ने हाथ में
काली पट्टी नहीं बांधी है इसका मतलब ये नहीं है कि हम इसका विरोध नहीं कर रहे।
इस बिल का शुरु से विरोध हो रहा है जो आगे भी जारी रहेगा।वक्फ विधेयक को ईद के
बाद केंद्र सरकार सदन में पेश करने वाली है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी समेत
कई पार्टियां इस विधेयक के विरोध में है। विधेयक के लिए सरकार ने सांसद
जगदंबिका पाल के नेतृत्व में जेपीसी का गठन किया था। समिति ने रिपोर्ट
तो सदन को सौंप दिया है।