
नई दिल्ली। हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की
चपेट में है। लू के कहर ने दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है और लोग घरों में ही
दुबके रहने को मजबूर हैं। कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं।
सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी का नजफगढ़ एक बार फिर देश में सबसे गर्म रहा। यहां
अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले चार दिन में
तीसरा मौका रहा जब नजफगढ़ सर्वाधिक तपिश वाला क्षेत्र बना। राजस्थान, हरियाणा,
दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से
ऊपर रहा।हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट
में है। लू के कहर ने दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है और लोग घरों में ही दुबके
रहने को मजबूर हैं। कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। सोमवार
को राष्ट्रीय राजधानी का नजफगढ़ एक बार फिर देश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम
तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।