किचन की इस चीज के इस्तेमाल से घने और लंबे होंगे बाल

किचन की इस चीज के इस्तेमाल से घने और लंबे होंगे बाल
किचन की इस चीज के इस्तेमाल से घने और लंबे होंगे बाल
कलौंजी हर किचन में मिलती है और इसको अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से कलौंजी वाले पानी से बालों को किस तरह से
धोया जा सकता है।घर की बहुत सारी चीजों को घरेलू नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता
है। रसोई में काला मसाला होता है, जो बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। कलौंजी हर किचन
में मिलती है और इसको अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन क्या आप
जानते हैं कि कलौंजी बालों को बढ़ाने में मददगार होता है।कलौंजी हेयर डैमज को कम करने, बालों
के प्रोटीन स्ट्रक्चर को मजबूत और हेयर फॉलिकल्स को बेहतर करने में कारगर है। आज इस
आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से कलौंजी वाले पानी से बालों को
किस तरह से धोया जा सकता है।

कलौंजी का पानी

कलौंजी का पानी सिर को धोने के लिए बेहद अच्छा ऑप्शन होता है। इस पानी को तैयार करने के

लिए एक बर्तन में पानी लें और इसको उबालें। इस कलौंजी के बीजों को डालकर 15-20 मिनट तक

उबालें। अब इस पानी को ठंडा करें और अब इस पानी को अपने स्कैल्प से लेकर बालों की जड़ों में

अप्लाई करें। सप्ताह में 2-3 बार इस पानी को हेयर वॉश करने से बालों पर अच्छा असर देखने को

मिलेगा और इससे बाल भी लंबे होंगे।

नारियल तेल

नारियल के तेल के साथ कलौंजी के बीजों को बालों पर अप्लाई किया जा सकता है। दो चम्मच कलौंजी

का तेल और दो चम्मच नारियल तेल मिलाकर रखें। इन तेलों को मिक्स कर हल्का गर्म करें और रुई

को डुबोकर इसको सिर की जड़ों में लगाएं। फिर इस तेल को बालों में 10-15 मिनट तक अप्लाई करने

के बाद सिर को धो लें। यह तेल हेयर फॉल को रोकने में अच्छा असर दिखाता है। 

किचन की इस चीज के इस्तेमाल से घने और लंबे होंगे बाल

एक चम्मच कलौंजी के दाने, एक चम्मच मेथी के दाने और 250 मिलीलीटर नारियल के तेल के साथ

मिलाएं। फिर इसको आंच पर पका लें। इस तैयार तेल को बालों पर लगाने से बाल झड़ना कम होता है

। इस तेल को बनाने का एक दूसरा भी तरीका है। इसके लिए मेथी और कलौंजी के दानों को एकसाथ

पीसकर पाउडर बनाएं। फिर इस पाउडर को नारियल के तेल के साथ मिलाकर पकाने पर जो मिश्रण

तैयार हो, उसे बालों पर लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »