किसानों को रोकने के लिए दिल्ली की चार सीमाएं पूरी तरह सील

 

किसानों को रोकने के लिए दिल्ली की चार सीमाएं पूरी तरह सील

उत्तर प्रदेश से सटे गाजीपुर, चिल्ला, भोपुरा, अप्सरा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहे।

क्रेन, वज्र वाहन व वाटर केनन की गाड़ियों को अलर्ट पर रखा गया। किसान कहीं रेल से न आ जाएं, इसलिए आनंद विहार

रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी रही।

हरियाणा से दिल्ली आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ी

किसानों के दिल्ली कूच के चलते सिंघु बॉर्डर पर रात में सीमेंट के कई नए बैरिकेड्स भी लगा दिए हैं। सीमा पूरी तरह से सील है।

दिल्ली से हरियाणा व हरियाणा से दिल्ली आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

लोग पैदल ही कई किलोमीटर तक का सफर कर रहे हैं।

NH-9 पर आइपी पार्क के पास लगा लंबा जाम

एमएसपी पर कानून बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर पंजाब से हरियाणा के रास्ते किसानों के दिल्ली कूच के एलान

के बाद राजधानी में कई यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके चलते आज दूसरे दिन भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों

को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सीमा पर वाहनों की जांच कर उन्हें राजधानी में प्रवेश दिया जा रहा है।

बुधवार सुबह NH-9 पर आइपी पार्क के पास लंबा जाम लग गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »