कीव से अबतक की सबसे बड़ी खबर

कीव से अबतक की सबसे बड़ी खबर
कीव से अबतक की सबसे बड़ी खबर
 
अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर मामलों के विभाग ने कीव में अमेरिकी दूतावास
की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में कहा कि अत्यधिक सावधानी बरतते हुए,
दूतावास बंद कर दिया जाएगा और दूतावास के कर्मचारियों को आश्रय लेने का निर्देश
दिया जा रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध में वृद्धि के बीच संभावित महत्वपूर्ण हवाई हमले की
जानकारी मिलने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने कीव में अपना दूतावास बंद कर
दिया। अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर मामलों के विभाग ने कीव में अमेरिकी
दूतावास की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में कहा कि अत्यधिक सावधानी
बरतते हुए, दूतावास बंद कर दिया जाएगा और दूतावास के कर्मचारियों को
आश्रय लेने का निर्देश दिया जा रहा है। 

कीव से अबतक की सबसे बड़ी खबर

इससे एक दिन पहले ही रूस ने कहा था कि ब्रांस्क क्षेत्र में एक हथियार गोदाम पर हुए

यूक्रेनी हमले में अमेरिका निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को अमेरिका निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों के

उपयोग को हरी झंडी दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सितंबर में कहा था कि

अगर पश्चिमी देश यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियारों के साथ रूस के अंदर तक हमला

करने की अनुमति देते हैं, तो ‘‘इसका मतलब यह होगा कि नाटो देश, अमेरिका और

यूरोपीय देश रूस के साथ युद्ध में शामिल हैं।m विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के

नेता एक दिन पहले संयुक्त घोषणापत्र जारी करने के बाद, मंगलवार को संक्षिप्त

बैठक के लिए फिर एकत्र हुए। घोषणापत्र में भुखमरी से लड़ने के लिए एक वैश्विक

समझौते, युद्धग्रस्त गाजा के लिए अधिक सहायता और पश्चिम एशिया तथा यूक्रेन

में शत्रुता को समाप्त करने का आह्वान किया गया है। संयुक्त वक्तव्य को समूह के

सदस्यों का समर्थन किया, लेकिन इस पर पूर्ण सर्वसम्मति नहीं बन पाई। इसमें

भविष्य में अरबपतियों पर वैश्विक कर लगाने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

(यूएनएससी) के स्थायी सदस्य संख्या के विस्तार की अनुमति देने वाले सुधारों

का भी आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »