केंद्रीय मंत्रिमंडल से जल्द इस्तीफा देंगे पशुपति कुमार पारस

महागठबंधन में शामिल होने की घोषणा जल्द

दिल्ली में पारस के आवास पर देर शाम तक चली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी

(रालोजपा) की बैठक में महागठबंधन में शामिल होने के विकल्प पर चर्चा हुई।

इसमें पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, सांसद चंदन सिंह और सांसद प्रिंस राज समेत

अन्य नेता मौजूद थे।पारस ने पहले ही साफ कर दिया था कि हम राजग में सीट

शेयरिंग की घोषणा तक इंतजार करेंगे। अब हमारे लिए एकमात्र विकल्प बचा है।

पार्टी के लिए अस्तित्व का सवाल है। राजग में मेरे साथ न्याय नहीं हुआ।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि महागठबंधन में हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, वैशाली और

नवादा लोकसभा सीट मिलेगी। पारस खुद हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »