
जदयू द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये जाने की भी उम्मी
जदयू द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये जाने की भी उम्मीद है, जिनमें से एक
बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग भी शामिल है। माना जा रहा है कि बैठक में पार्टी
कई बड़े अहम फैसला कर सकती है। दरअसल, इस बार नरेंद्र मोदी की सरकार में नीतीश कुमार
और उनकी पार्टी जदयू की भूमिका काफी अहम है। क्योंकि भाजपा बहुमत से दूर हो गई है।
जदयू की ओर से ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर मंत्री बने हैं। लेकिन मलाईदार मंत्रालय नहीं
मिला है। इसको लेकर भी जदयू के भीतर से नाराजगी की खबरें आ रही है। ऐसे में इस बैठक
पर सभी की नजर रह सकती हैं। साथ ही साथ बिहार में कई सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उन
उपचुनाव को लेकर भी इस बैठक में मंथन होगी। साथ ही साथ 2025 की तैयारी भी शुरू
करने पर मंत्रणा की जाएगी।
क्या कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं नीतीश कुमार
वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि वे 26 जून को होने वाले
चुनाव से पहले एनडीए सरकार में अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
द्वारा नामित व्यक्ति का समर्थन करेंगे। लोकसभा स्पीकर को लेकर जेडीयू प्रवक्ता केसी
त्यागी ने कहा कि टीडीपी और जेडीयू एनडीए के साथ हैं। हम बीजेपी द्वारा (स्पीकर के लिए)
नामित किए गए व्यक्ति का समर्थन करेंगे। जदयू नेता केसी त्यागी ने विपक्ष के यह कहने पर
कि भाजपा नेता को लोकसभा अध्यक्ष नहीं बनाया जाना चाहिए, कहा, ”अध्यक्ष हमेशा
सत्तारूढ़ दल का होता है क्योंकि (गठबंधन दलों के बीच) उसकी संख्या भी सबसे अधिक होती है।”