
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये बीज
एक चम्मच अलसी के बीजों को अच्छे से धो लें। फिर इन अलसी के बीजों को एक
गिलास पानी में डाल दें। अब इनको रात भर के लिए भीगने दें। इसके बाद अगली
सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। खाली पेट इस पानी को पीने से आपको
बेहतर रिजल्ट मिलेगा बता दें कि इस पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी स्किन
की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देंगे।
स्किन को मिलेंगे फायदे
यदि आप इस तरह से अलसी के बीज का सेवन करती हैं, तो आपकी त्वचा डिटॉक्स
होती है। वहीं कुछ लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बे होते हैं। ऐसे में आप महीने भर असली
के पानी का सेवन करें। इससे न सिर्फ चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे दूर होंगे, बल्कि
स्किन पर पैदा होने वाले पिंपल्स भी नहीं होंगे।
अलसी के बीजों में पाए जाते हैं पोषक तत्व
बता दें कि अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन्स पाए जाते हैं।
जो स्किन के खोए हुए निखार को वापस लाने में सहायक होते हैं। ऐसे में अगर आप
रोजाना असली के बीज का पीनी पीती हैं, तो स्किन हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव
किया जा सकता है।