चुनाव में हार के बाद बढ़ी जगन मोहन रेड्डी की मुश्किलें
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने उनके
खिलाफ हत्या के ‘हत्या के प्रयास’ का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पूर्व सीएम के साथ-साथ दो
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों और दो सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ इसी मामले में केस दर्ज
किया है। मालूम हो कि सत्तारूढ़ पार्टी TDP के उंडी से विधायक रघुराम कृष्ण राजू के शिकायत पर
पुलिस ने यह कार्रवाई की है।समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि पुलिस
ने पूर्व सीएम रेड्डी के अलावा आईपीएस अधिकारी पीवी सुनील कुमार और पीएसआर
सीतारामनजनेयुलु, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आर विजय पॉल और गुंटूर सरकारी सामान्य
अस्पताल की पूर्व अधीक्षक जी प्रभावती के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे
बताया कि विजय पॉल और जी प्रभावती रिटायर्ड हो चुके हैं।हालांकि, कानूनी सलाह लेने के बाद
गुरुवार शाम को पूर्व सीएम और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। टीडीपी
नेता राजू को साल 2021 में गिरफ्तार किया गया था।
सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक राजू ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें हिरासत में गंभीर
यातना दी गई थी। वहीं, पुलिस अधिकारी ने इस मामले पर कहा कि विधायक ने इस मामले में
मेल के माध्यम से एक माह पहले ही शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, कानूनी सलाह लेने के
बाद गुरुवार शाम को पूर्व सीएम और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
टीडीपी नेता राजू को साल 2021 में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री
और वरिष्ठ अधिकारियों पर उनके खिलाफ आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया है।
उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार की सीबीसीआईडी ने उनके खिलाफ
फर्जी मामला दर्ज किया था और 14 मई, 2021 को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने
धमकाने और अवैध रूप से पुलिस वाहन के अंदर खींचने का भी आरोप लगाया है।