
चुनाव से पहले यह सर्वे देख गदगद हो जाएगी BJP और JDU
इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि ‘महागठबंधन’ को 2024 में 39% से तीन प्रतिशत वोट शेयर घटकर
वर्तमान में 42% होने का अनुमान है। इसका मतलब साफ है कि बिहार में अभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
और नीतीश कुमार का जादू बरकरार है। 2 जनवरी से 9 फरवरी 2025 तक आयोजित सर्वेक्षण में सभी
लोकसभा क्षेत्रों के 125,123 व्यक्तियों को शामिल किया गया और दीर्घकालिक ट्रैकिंग डेटा के साथ ताजा
साक्षात्कारों को जोड़ा गया। सीवोटर के संस्थापक-निदेशक यशवंत देशमुख ने बताया कि मजबूत अंकगणित
भाजपा के पक्ष में है और अगर एनडीए के साथी एक साथ हैं, तो उनके हारने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा
कि बिहार एक ऐसा राज्य है जहां वोटिंग पैटर्न पूरी तरह से अंकगणित पर आधारित है। बिहार में दिल्ली जैसा
बंटा हुआ मतदान नहीं है। यदि भाजपा, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), और चिराग पासवान
की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) एकजुट रहती है, तो ‘महागठबंधन’ के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती पेश
करना बेहद मुश्किल होगा।