
चेहरे की झाइयां मिनटों में होगी दूर
चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए आप जायफल का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप आधा
गिलास दूध लें और फिर इसमें एक जायफल को 5 मिनट कर उबालें। इसके बाद जायफल को अलग
निकाल लें और उसे सिल बट्टे या पत्थर के चकले पर रगड़ते हुए इसे पीस लें। जायफल पीसते हुए इसमें
जरुरत के मुताबिक उबले दूध को मिक्स कर लें और एक पेस्ट को तैयार कर लें। इस पेस्ट को झाइयो पर
लगाएं। जब सूख जाए तो इसे अच्छे से धो लें।इसके लिए आपको हल्दी और दूध को एक साथ मिला
लीजिए और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस फेस मास्क को दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाएं
और 20 मिनट बाद ही मुंह धो लें। इससे आपके चेहरे की झाइयां दूर हो जाएगी।इन नुस्खों के साथ
ही झाइयों को निपटने के लिए आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं और फिर इसे ठीक कर
सकते हैं। चेहरे के यूवी किरणों से बचाने के लिए हाई एसपीएफ रेटिंग वाले सनस्क्रीन को चुनें
और इसे सही से लगाएं। चाहे धूप हो या ना हो, चेहरे पर सनस्क्रीन जरुर लगाएं।