
फिलहाल, भारतीय टीम 27 जुलाई से तीन टी20 और तीन वनडे खेलने श्रीलंका जायेगी
। भारत के 11 साल बाद आईसीसी खिताब जीतने पर खुशी जताते हुए शाह ने रोहित शर्मा
और विराट कोहली की तारीफ की। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने टी20
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। साथ ही जय शाह ने कहा, ‘‘पिछले साल भी
यही कप्तान था और यहां भी। हमने पिछले साल भी फाइनल को छोड़कर सारे मैच जीते।
इस बार और मेहनत करके खिताब जीता। दूसरी टीमों से तुलना करें तो अनुभव मायने
रखता है। रोहित से लेकर विराट तक , सभी ने शानदार प्रदर्शन किया। अनुभव से काफी फर्क पड़ा।’’
जय शाह ने बताया श्रीलंका सीरीज से पहले टीम के साथ होंगे Head Coach
बीसीसीआई सचिव ने आगे कहा कि, एक अच्छे खिलाड़ी को पता होता है
कि कब विदा लेनी है। हमने कल देखा। रोहित का स्ट्राइक रेट कई युवा
खिलाड़ियों से अच्छा है। साथ ही यह पूछने पर कि इन तीनों के संन्यास
लेने के बाद क्या वह बदलाव का दौर देख रहे हैं? इसका जवाब देते हुए
उन्होंने कहा कि, बदलाव तो हो गया जब तीन दिग्गजों ने विदा ले ली।
हार्दिक पंड्या के हरफनमौला प्रदर्शन और रोहित के बाद उनके कप्तान
बनने की संभावना पर शाह ने कहा कि, कप्तानी का फैसला चयनकर्ता करेंगे।
हम उनसे बात करके इसका ऐलान करेंगे। हार्दिक के फॉर्म पर काफी सवाल
उठ रहे थे लेकिन हमने और चयनकर्ताओं ने उस पर भरोसा किया जिस पर
वह खरा उतरा।शाह ने यह भी बताया कि इस साल के आखिर में भारत ए टीम
आस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। भारतीय टीम के सम्मान समारोह की बीसीसीआई
योजना बना रही हैलेकिन तूफान की चेतावनी के कारण बारबडोस हवाई अड्डा
बंद है और टीम यहीं फंसी हुई है। शाह ने कहा कि, आपकी तरह ही हम भी यहां
फंसे हुए हैं। भारत पहुंचने के बाद समारोह के बारे में सोचेंगे।