
मालदीव द्वारा इजरायली पासपोर्ट धारकों को देश में यात्रा
मालदीव द्वारा इजरायली पासपोर्ट धारकों को देश में यात्रा करने से प्रतिबंधित करने के एक
दिन बाद सोमवार को भारत में इजरायली दूतावास ने इजरायलियों के दौरे के लिए कई भारतीय
समुद्र तटों का जिक्र किया है। एक्स पर एक पोस्ट में दूतावास ने पोस्ट किया कि चूंकि मालदीव
अब इजरायलियों का स्वागत नहीं कर रहा है, यहां कुछ खूबसूरत और अद्भुत भारतीय समुद्र तट
हैं जहां इजरायली पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है और अत्यधिक आतिथ्य के
साथ व्यवहार किया जाता है। हमारे राजनयिकों द्वारा देखे गए स्थानों के आधार इजरायल की
इन सिफारिशों को देखें। मुंबई में इजराइली महावाणिज्य दूत कोबी शोशानी ने भी प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के जनवरी के उस पोस्ट का जवाब दिया, जिसमें पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की
प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की थी।
जहां PM मोदी गए वहां जाओ
यह मालदीव के रविवार को इजरायली पासपोर्ट वाले व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध
लगाने के फैसले के बाद आया है। मालदीव के होमलैंड सुरक्षा और प्रौद्योगिकी मंत्री
अली एहसान ने राष्ट्रपति कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस निर्णय
की घोषणा की। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि
राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने कैबिनेट की सिफारिश के बाद इजरायली पासपोर्ट
पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया है।