दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों की सड़क हादसे में मौत

दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों की सड़क हादसे में मौत

हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली सीमा के पास एक

दोनों पुलिस अधिकारी कार से जा रहे थे जिसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा सोमवार को देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ में तैनात निरीक्षक

निजी कार से सोनीपत स्थित अपने-अपने घर लौट रहे थे

दिनेश बेनीवाल और आदर्श नगर थाने में तैनात एटीओ निरीक्षक रणवीर के रूप में हुई है।

वे दोनों एक निजी कार से सोनीपत स्थित अपने-अपने घर लौट रहे थे।

हरियाणा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि दोनों की कार एक खड़े हुए ट्रक से टकरा गई जो कोहरे के कारण नजर नहीं आया होगा।

दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों की सड़क हादसे में मौत

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिल्‍ली पुलिस के दोनों इंस्‍पेक्‍टर गाड़ी में ही

फंसे रह गए. रात तकरीबन 11:30  बजे के आसपास ये हादसा हुआ.

दिल्‍ली-एनसीआर में इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है.

ऐसे में विजिबिलिटी भी काफी कम हो जाती है.

रात में सड़क दुर्घटनाओं के पीछे इन दिनों मुख्‍य वजह यही देखने को मिल रही है.

हादसे में मारे गए दोनों इंस्पेक्टर सोनीपत किसी काम से जा रहे थे

सड़क दुर्घटना की एफआईआर के मुताबिक, हादसे में मारे गए दोनों इंस्पेक्टर सोनीपत किसी काम से जा रहे थे.

कार को इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल चला रहे थे. कुंडली बॉर्डर के पास से जब ये गुजर रहे थे,

तब यूपी नंबर ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसकी वजह से हादसा हुआ.

ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है.

पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »