यूपी के इस जिले में ED की रेड से खलबली

यूपी के इस जिले में ED की रेड से खलबली

बुलंदशहर। बुलंदशहर-हापुड़ रोड स्थित राधिका एंक्लेव के कालोनाइजर सुधीर गोयल की

मनी लार्डिंग की जांच करने मंगलवार की सुबह ईडी ने छापेमारी की। लखनऊ से

आई ईडी की पांच टीमों ने कालोनाइजर के आवास सहित पांच स्थानों पर छापेमारी की।

हड़काकर भगा दिया। ईडी बंद कमरों में कालोनाइजर के
सहयोगियों और उनके स्वजन से पूछताछ में जुटी है और कुछ दस्ताावेज भी कब्जे में लिए हैं।

कालोनाइजर पर गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई के बाद उसे पत्नी व तीन अन्य साथियों

सहित 20 दिन पूर्व जेल भेज दिया था। कालोनाइजर ने करोड़ों रुपये की मनी लार्डिंग की,

इसकी जांच के लिए ईडी की पांच टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ सुबह आठ बजे नगर में पहुंची।

एक टीम बेटे से पूछताछ कर रही है। दूसरी टीम ने कालोनी में 15 दिन पूर्व आई गीता नाम की महिला से पूछताछ में जुटी है।

तीसरी टीम चौक बाजार निवासी कालोनाइजर के बहनोई स्व. प्रमोद कुमार टीटू गन हाऊस वालों के घर पर छापेमारी की।

जहां स्वजन ने नौकर से मकान का बाहर का ताला लगवा दिया। टीम ने सीआरपीएफ

के जवानों के सहयोग से ताला तोड़ा और स्व. प्रमोद कुमार की पत्नी

और कालोनाइजर की बहन व उसके स्वजन को मकान में ही नजरबंद कर लिया।

यूपी के इस जिले में ED की रेड से खलबली

स्व. प्रमोद कुमार की पत्नी और उसकी बेटी को हिरासत में ले लिया है। मकान से कालोनाइजर के

प्लाट और मकान के कुछ दस्तावेज भी टीम ने कब्जे में लिए हैं।

ईडी की चौथी टीम ने आवास विकास स्थित सामाजिक सस्था रोटरी क्लब के पदाधिकारी

डब्बू मित्तल के घर पर छापेमारी की। जहां डब्बू मित्तल ने ईडी की टीम का विरोध कर

अधिकारियों के साथ अभद्रता की। ईडी की पांचवीं टीम ने व्यापारी नेता नीरज जिंदल

निवासी रामा एंक्लेव के घर पर छापेमारी की। यहां भी टीम नीरज जिंदल और उसके स्वजन से पूछताछ में जुटी है।

छावनी बनी राधिका एंक्लेव कालोनी

राधिका एंक्लेव में दो दर्जन से अधिक सीआरपीएफ के जवान टीम के जाने से पूर्व ही तैनात कर दिए गए हैं।

कालोनी के मुख्य गेट बंद कर दिया गया। कालोनी में रहने वाले लोगों से भी इडी के

अधिकारियों से भी पूछताछ की है। छापेमारी के चार घंटे बाद भी चारों टीम जांच पड़ताल में जुटी है।

लखनऊ से ईडी की टीमें आई हैं, कालोनाइजर की मनी लार्डिंग की जांच को

टीम छापेमारी कर रही है। टीम ने कुछ अधिक जानकारी नहीं दी है

और न ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी है। -अनुकृति शर्मा, एएसपी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »