नई दिल्ली। सोमवार को भी दिल्ली के मौसम में कोहरे और ठंड का सितम बना हुआ है। अलबत्ता ठिठुरन थोड़ी कम रही। सुबह का तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा तो एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी का स्तर आज भी कम चल रहा है।
(2).jpg)
आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
सोमवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
कहीं मध्यम तो कहीं घने कोहरे के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह सात बजे विजिबिलिटी का
न्यूनतम स्तर 50 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो कई घंटे तक बना रहा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज सोमवार को दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
धूप भी खिलेगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। वहीं, अगले दो दिन अधिक कोहरा हो सकता है।
दिल्ली में फिर बढ़ सकती है ठंड अधिकतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है
पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार के बाद आसमान साफ हो जाएगा।
इसके साथ ही न्यूनतम तापमान फिर से चार डिग्री सेल्सियस तक कम होने के आसार हैं।
ऐसे में कल यानी मंगलवार से सुबह सर्दी फिर से बढ़ सकती है। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
अभी राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है
जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
हवा की गुणवत्ता में सुधार
उधर, बारिश के असर से सोमवार को भी दिल्ली वासियों को प्रदूषित हवा से मिली आंशिक राहत बनी रही।
सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 211 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है।
