
मैदानों व मध्य भारत में अधिक लू चलने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी
का कहना है कि मई में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य
से अधिक रहने और उत्तर भारत से लगते इलाकों में लू चलने की अधिक संभावना
है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि भारत के किन राज्यों में सामान्य
से अधिक वर्षा होगी।आईएमडी के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों
उत्तर पश्चिम भारत व मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य
से अधिक रहने की संभावना है। 11 मई तक दक्षिण राजस्थान पश्चिम मध्य प्रदेश
विदर्भ मराठवाड़ा और गुजरात में लू चलेगी। जबकि 12 मई से तेलंगाना
तमिलनाडु केरल और पश्चिम बंगाल में मध्य से तेज बारिश होने की संभावना है।
भारत के इन राज्यों में लू की संभावना
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दक्षिण राजस्थान,
पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात में 9 से 11 दिन लू चलेगी।
राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के
बाकी क्षेत्रों और छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार में 9 से 11 मई तक लू चलने की
संभावना है।
भारत के इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 मई के बाद से थोड़ी
राहत मिलने की संभावना है। 12 मई से दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल
और पश्चिम बंगाल में मध्य से तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ओडिश
में भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी भारत, मध्य भारत और दक्षिण भारत में
तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
यहां रहेगा सामान्य से अधिक तापमान
आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों, उत्तर पश्चिम भारत व
मध्य भारत के कुछ हिस्सों तथा प्रायद्वीपीय भारत के पूर्वोत्तर इलाके से सटे क्षेत्रों
को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर व उत्तर पश्चिम भारत के कुछ इलाकों, गंगा तटीय
मैदानों और मध्य भारत को छोड़कर देश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम
तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
तमिलनाडु के लिए येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने तमिलनाडु में 9 मई से 14 मई तक भारी बारिश
और हवाओं की संभावना को लेकर ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुरुवार
को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले पांच दिनों में
तमिलनाडु में भारी बारिश के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की
संभावना है। अगले कुछ दिनों में राज्य के नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुपुर, डिंडीगुल,
करूर, इरोड, नमक्कल और सलेम जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
दिल्ली यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों को सताएगी लू
कोलकाता और आसपास के जिलों दक्षिण और उत्तर 24 परगना में गुरुवार दोपहर को
गरज के साथ बारिश हुई और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने कहा कि बांग्लादेश और
उसके पड़ोस पर एक चक्रवाती परिसंचरण की उपस्थिति के अलावा बंगाल की खाड़ी से
मजबूत नमी आने के कारण 12 मई तक पश्चिम बंगाल में बिजली और तेज हवा के साथ
तूफान आएगा। मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता और आसपास के दक्षिण और उत्तर
24 परगना जिले में गरज के साथ बारिश हुई, साथ ही शहर के कुछ स्थानों पर
ओलावृष्टि भी हुई।