दुल्हन को पसंद आती है ट्रेडिशनल मारवाड़ी मेहंदी डिजाइन

दुल्हन को पसंद आती है ट्रेडिशनल मारवाड़ी मेहंदी डिजाइन
दुल्हन को पसंद आती है ट्रेडिशनल मारवाड़ी मेहंदी डिजाइन
हाथों में कैसी ब्राइडल मेहंदी लगवानी है, उसके लिए अच्छी डिजाइंस की तलाश रहती है। ऐसे में आज
हम आपको कुछ ऐसे मेहंदी डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं, जो आजकल हर दुल्हन को पसंद आते हैं।
शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और इसी के साथ होने वाली दुल्हन एक अच्छी मेहंदी आर्टिस्ट
तलाश करना शुरू कर देती हैं। वैसे तो आपको अपने-अपने शहर में अच्छा मेहंदी आर्टिस्ट मिल
जाएगा। लेकिन हाथों में कैसी ब्राइडल मेहंदी लगवानी है, उसके लिए अच्छी डिजाइंस की तलाश
रहती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे मेहंदी डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं, जो आजकल हर
दुल्हन को पसंद आते हैं। साथ ही इन मेहंदी डिजाइंस को लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता
है।आपको बता दें कि मेहंदी डिजाइंस को लेकर आजकल की दुल्हन बहुत ज्यादा सिलेक्टिव हो
गई हैं। ब्राइडल को ज्यादा पारंपरिक डिजाइंस अच्छी नहीं लगती हैं और न ही उनको मेहंदी
लगवाने के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। ऐसे में दुल्‍हन की मेहंदी को ट्रेडिशनल के
साथ-साथ मॉर्डन टचअप देने के लिए हम बहुत सारे एलिमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं।
जिसकी वजह से मेहंदी की डिजाइन यूनिक हो जाती है।

दुल्हन को पसंद आती है ट्रेडिशनल मारवाड़ी मेहंदी डिजाइन

ब्राइडल के हाथ पर मेहंदी रचानी हो या फिर दूल्हे की भाभी लगानी हो, तो मारवाड़ी ट्रेडिशनल

मेहंदी काफी अच्छी लगती है। आप घर में आई मेहंदी आर्टिस्ट को इन फोटोज को जरूर दिखाएं।

इससे वह हाथों पर सुंदर मोर और दुल्हा-दुल्हन के पैटर्न वाली डिजाइन काफी अच्छी लगेगी।

दुल्हन के हाथों पर मेहंदी लगानी है, तो वह इस तरह के दूल्हा-दुल्हन के पैटर्न वाली हिना

डिजाइन वाली मेहंदी लगवा सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन सिर्फ ब्राइडल ही नहीं बल्कि शादी

वाले घर में बहन और भाभियां भी खूब पसंद करती हैं। यह मेहंदी डिाइन नई नवेली दुल्हन

वाला इफेक्ट भी देती है। अगर आपको फ्रंट हैंड पर मेहंदी लगानी है, लेकिन आपको मिनिमल

डिजाइन पसंद है। तो आप इस तरह क्रिएटिव तरीके से ब्राइडल पैटर्न को फ्रंट हैंड पर लगवा

सकती हैं।फूल-पत्तियों के साथ फुल हैंड हिना डिजाइन बेहद अच्छी लगती है और आप इसको

आसानी से लगवा सकती हैं।मोर के पैटर्न वाली फ्रंट हैंड हिना डिजाइन मेहंदी अट्रैक्टिव होने के

साथ ही इसको लगाना भी काफी आसान है। इस मेहंदी डिजाइन को भी महिलाएं खूब पसंद

करती हैं।बता दें कि पिकॉक पैटर्न की सिंपल और आसानी सी लगने वाली यह मेहंदी डिजाइन

ब्राइडल की मम्मी पर खूब जंचेगी। साथ ही इस डिजाइन को लगाने में अधिक मेहनत

भी नहीं लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »