Apple, Ola और Uber को केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

Apple Ola और Uber को केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस
Apple Ola और Uber को केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस
जोशी ने एक्स पर लिखा कि विभाग ने इन शिकायतों की जांच करने के बाद सीसीपीए के माध्यम
से एप्पल को नोटिस जारी कर इस मामले पर जवाब मांगा है। नोटिस में iPhones पर सॉफ़्टवेयर
अपडेट के बाद रिपोर्ट की गई तकनीकी समस्याओं पर Apple से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए)
ने आईओएस 18 सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद आईफोन के साथ कथित प्रदर्शन मुद्दों पर एप्पल इंक
को नोटिस जारी किया है। जोशी ने एक्स पर लिखा कि विभाग ने इन शिकायतों की जांच करने के
बाद सीसीपीए के माध्यम से एप्पल को नोटिस जारी कर इस मामले पर जवाब मांगा है। नोटिस
में iPhones पर सॉफ़्टवेयर अपडेट के बाद रिपोर्ट की गई तकनीकी समस्याओं पर Apple से
स्पष्टीकरण मांगा गया है। विशेष रूप से, प्रदर्शन के मुद्दों के संबंध में शिकायतें राष्ट्रीय
उपभोक्ता हेल्पलाइन पर प्राप्त हुई हैं। 

Apple Ola और Uber को केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

वहीं, प्रल्हाद जोशी ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने कैब सेवा प्रदाता

ओला तथा उबर को उपयोगकर्ता के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड या आईओएस के

आधार पर एक ही जगह की यात्रा के लिए कथित रूप से अलग-अलग मूल्य निर्धारण के लिए

को नोटिस जारी किया है। जोशी ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ‘‘उपभोक्ता मामलों के

विभाग ने सीसीपीए के माध्यम से प्रमुख कैब चालकों ओला और उबर को नोटिस जारी कर

अलग-अलग मोबाइल (आईफोन और एंड्रायड) के जरिये एक ही जगह की बुकिंग के लिए

अलग-अलग भुगतान लेने पर उनसे जवाब मांगा है।’’ जोशी ने पिछले महीने‘उपभोक्ता

शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की बात कही थी और सीसीपीए से इन आरोपों की

गहन जांच करने को कहा था। उन्होंने ऐसी गतिविधियों को प्रथम दृष्टया अनुचित

व्यापार व्यवहार तथा उपभोक्ताओं के पारदर्शिता के अधिकार की ‘घोर अवहेलना’ बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »