
धोखे और भ्रष्टाचार के शीशमहल को नेस्तनाबूत किया
भाजपा नेता ने कहा कि जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो
होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मिली
इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा
के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा जी को हार्दिक बधाई देता हूँ। उन्होंने
कहा कि चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार
की अपार संभावनाएँ, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।भाजपा अध्यक्ष
जेपी नड्डा ने लिखा कि ‘आप-दा’ मुक्त दिल्ली ! आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में भारतीय
जनता पार्टी की प्रचण्ड विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन,
गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता – जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत है।
प्रत्येक बूथ पर अथक परिश्रम करने वाले भाजपा के हमारे कार्यकर्ताओं और प्रदेश नेतृत्व को हार्दिक
बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।उन्होंने कहा कि ‘आप-दा’ सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन,
और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थी। आज दिल्ली उनके झूठ, छल और प्रपंच से मुक्त होकर
प्रगति और प्रतिष्ठा के नए युग में अपनी यात्रा आरंभ कर रही है। यह जनादेश ‘विकसित दिल्ली-विकसित
भारत’ के हमारे संकल्प को साकार स्वरूप प्रदान करेगा। इस प्रचण्ड विजय के लिए मैं प्रधानमंत्री जी
के प्रति आभार प्रकट करता हूँ और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्लीवासियों का अभिनंदन करता हूँ।