पटरी से उतरे डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 डिब्बे

पटरी से उतरे डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 डिब्बे
पटरी से उतरे डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 डिब्बे

चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कम से कम 10 से 12 डिब्बे गोंडा के

पास झिलाही रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। शुरुआती खबरों के मुताबिक,

कई यात्रियों के फंसे होने की बात कही जा रही है और डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच

की हालत खराब है। कितने लोग घायल हैं इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।

प्रशासन ने गोंडा से रेस्क्यू टीम भेजी। हादसे का शिकार चार एसी कोच बताए

जा रहे हैं। हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में हुए ट्रेन हादसे का संज्ञान

लिया है और अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का

निर्देश दिया है। सीएमओ ने बताया कि उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश

दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर

उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की

कामना भी की है।असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को उत्तर प्रदेश में

डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बारे में जानकारी दी गई है।

वह स्थिति पर नजर रख रहे हैं और असम सरकार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। 

पटरी से उतरे डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 डिब्बे

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आस पास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी,

पीएचसी को रखा गया अलर्ट मोड पर है। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंच कर

राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इधर पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल

में 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किए

गए हैं।बता दें कि, ट्रेन नंबर 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ को जाती है। गुरुवार

को ट्रेन 11:39 पर चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। यात्रियों के अनुसार गोंडा और बस्ती के

बीच झिलाही स्टेशन के पास अचानक तेज आवाज आई और ट्रेन हिलने लगी।

इसके बाद ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।

 
 
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »