पत्नी सोनम ने ही कराई थी अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या

पत्नी सोनम ने ही कराई थी अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या
पत्नी सोनम ने ही कराई थी अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या

इंदौर हनीमून पर गये कपल में से पति की हत्या और पत्नी के अपहरण होने

की गुत्थी सुलझ गयी है। मेघालय में अपने हनीमून के दौरान मारे गए इंदौर

के एक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार

किया गया है। मेघालय के डीजीपी इदाशिशा नोंग्रांग के अनुसार, पत्नी ने

कथित तौर पर भाड़े के हत्यारों को बुलाकर हत्या की साजिश रची थी।

त्वरित कार्रवाई की पुष्टि करते हुए, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के

संगमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “राजा हत्या मामले में 7 दिनों के

भीतर मेघालय पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। मध्य

प्रदेश के तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण

कर दिया है और एक और हमलावर को पकड़ने के लिए ऑपरेशन अभी भी

जारी है। शाबाश मेघालय पुलिस।”

पत्नी सोनम ने ही कराई थी अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या

मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरांग ने सोमवार को

यह जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने उत्तर

प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि

रातभर की छापेमारी के बाद तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर

लिया गया। उन्होंने बताया, ‘‘एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से पकड़ा

गया और दो अन्य आरोपियों को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने

इंदौर से पकड़ा।’’ नोंगरांग ने बताया, ‘‘सोनम ने उत्तर प्रदेश के

नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उसे गिरफ्तार

कर लिया गया।’’डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने

खुलासा किया है कि सोनम ने रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें भाड़े

पर बुलाया था। उन्होंने कहा, ‘‘अपराध में संलिप्त कुछ और लोगों

को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश में अभियान अब भी जारी है।’’

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने राज्य और देश को

झकझोर देने वाले इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की

सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »