पाकिस्तान के शेखपुरा जिले में 11 वर्षीय नाबालिग लड़की का मतांतरण करवाने और उससे जबरन
शादी करने के आरोप में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पंजाब के अल्पसंख्यक
मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने चिंताजनक घटना के जवाब में तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया।
बकौल रिपोर्ट, फिरोजवाला के निवासी सलीम मसीह ने बताया कि स्थानीय पुलिस के अधिकारी 27
मार्च को उसके घर आए और उन्हें अगले दिन अपनी बेटी संग कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया। कोर्ट
में पेश होने पर सलीम मसीह को यह पता चला कि उनके पुराने पड़ोसी इमरान सरफराज ने उनके
खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सलीम मसीह अपनी बेटी और कई रिश्तेदारों के साथ कोर्ट में
हाजिर हुए। वहां उन्हें पता चला कि पहले उनके पड़ोस में रहने वाले इमरान सरफराज ने दावा
किया है कि उनकी बेटी उसकी पत्नी है।
-
रमेश सिंह अरोड़ा ने सलीम मसीह से की मुलाकात
कोर्ट में उन्हें (मसीह) पता चला कि पहले उनके पड़ोस में रहने वाले इमरान सरफराज ने दावा किया
है कि उनकी बेटी उसकी पत्नी है। उसने शादी का प्रमाणपत्र भी दिखाया। यह मैरिज सर्टिफिकेट 10
अक्टूबर 2023 का था। कोर्ट में सरफराज ने अपनी बेटी के उम्र का प्रमाणपत्र जमा किया जिसमें
उसकी उम्र 11 वर्ष थी। इस खुलासे के बाद सरफराज ने कथिततौर पर लड़की के मतांतरण के बाद
उसकी शादी करने के लिए परिवार पर दबाव बनाया। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के साथ बातचीत में सलीम
मसीह की बेटी ने खुलासा कि पड़ोसी ने वॉटर पार्क ले जाने के बहाने शादी के दस्तावेजों पर दस्तखत
करने के लिए ले गया। सबूतों की समीक्षा करने पर कोर्ट ने इमरान सरफराज की याचिका खारिज
कर दी। साथ ही उसकी मां और शादी के गवाहों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया।
पाकिस्तान में नाबालिग से जबरन शादी और मतांतरण
रमेश सिंह अरोड़ा ने मामले की जानकारी मिलते ही सलीम मसीह से मुलाकात की और पुलिस
से संदिग्ध के खिलाफ तेजी से मामला दर्ज करने का अनुरोध किया। सनद रहे कि पिछले साल
संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों के एक समूह ने पाकिस्तान में लड़कियों के अपहरण, जबरन विवाह और
मतांतरण के मामलों में कथित बढ़ोतरी को लेकर चिंता व्यक्त की थी।पाकिस्तान के शेखपुरा जिले
में 11 वर्षीय नाबालिग लड़की का मतांतरण करवाने और उससे जबरन शादी करने के आरोप में तीन
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पंजाब के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह
अरोड़ा ने चिंताजनक घटना के जवाब में तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। बता दें कि रमेश सिंह
अरोड़ा ने मामले की जानकारी मिलते ही सलीम मसीह से मुलाकात की
