5 और 3 साल के मासूमों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

5 और 3 साल के मासूमों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

 महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 25 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर अपने दो बच्चों को मौत के घाट

उतारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी संग शादी

करने की योजना बना रही थी और बच्चे इसमें बाधा बन रहे थे। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी

दी।महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 25 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर अपने दो बच्चों को मौत के

घाट उतारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी संग

शादी करने की योजना बना रही थी और बच्चे इसमें बाधा बन रहे थे। बकौल रिपोर्ट रायगढ़ जिला

अदालत ने महिला को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

क्या है पूरा मामला?

स्थानीय अपराध शाखा ने पिछले माह 5 साल की मासूम लड़की और 3 साल के लड़के की रहस्यमय

परिस्थितियों में हुई मौत मामले की जांच कर रही थी। रायगढ़ पुलिस की ओर से जारी की गई एक

विज्ञप्ति के मुताबिक, 31 मार्च को किहिम गांव में बच्चे बेहोश पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें अलीबाग

सिविस अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोनों बच्चों के शव को

पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भेजा गया। जांच में आरोपी बच्चों की मां शीतल पोले

की कथित भूमिका सामने आई। बकौल पुलिस, यवतमाल जिले के पुसद की रहने वाली शीतल पोले

का एक ऐसे व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा था जिसे वह अपनी शादी से पहले से जानती थी।

5 और 3 साल के मासूमों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

पुलिस ने बताया कि शीतल पोले का अफेयर की वजह से अपने पति से अक्सर झगड़ा होता था। प्रथम

दृष्टता शीतल पोले ने स्टॉल का इस्तेमाल कर अपने बच्चों का गला घोंट दिया। भारतीय दंड संहिता

(IPC) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »