
क्यों फटते हैं होंठ
अधिकतर मौसम बदलने के कारण होंठ फटने लगते हैं। ऐसे में हमें रोजाना लिप केयर रूटीन
फॉलो करना चाहिए। साथ ही होंठों को सही तरीके और सही मात्रा में पोषण देना चाहिए।
ड्राईनेस और होंठों की त्वचा में नमी का कम होना होंठों के फटने का एकमात्र कारण हो सकता है।
फटे होंठों पर लगानी चाहिए इस तरह की लिपस्टिक
होंठों की देखभाल करने के लिए रोजाना लिप केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। इसलिए आप
रोजाना दिन में 3-4 बार लिप बाम लगा सकते हैं। होंठों की डेड स्किन को हटाने के लिए आप
लिप स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एक्स्ट्रा लिप केयर के लिए रोजाना होंठों पर रात को
सोने से पहले लिप ऑयल अप्लाई कर सकती हैं।बता दें कि फटे हुए होंठों पर लिपस्टि लगाने के
लिए सबसे पहले लिप को अच्छे से मॉइस्चराइज करें। फिर किसी ऐसी लिपस्टिक का इस्तेमाल
करें, जिसमें पहले से ऑयल मौजूद हो। बाजार में आपको कई सारे ब्रांड्स के नारियल के तेल
और विटामिन-ई एक्सट्रेक्ट वाले लिपस्टिक शेड्स मिल जाएंगे। अगर आपके होंठ फटे रहते
हैं, तो आप मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल न करें, बल्कि ग्लॉसी लुक वाली लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।