
फरीदाबाद के गांव में परिवार से लाखों का सोना और नकदी लूटी
उन्होंने कहा, तीन अन्य लोग मेरी पत्नी के कमरे में गए और उस पर देशी बंदूक तान दी तथा अलमारी
से पैसे निकाल लिए। पुलिस के अनुसार त्यागी ने कहा, उन्होंने दूसरी अलमारी की चाबी ली और दो
सोने के हार, चार अंगूठियां, दो चेन, एक सोने का सिक्का, दो मोबाइल फोन और करीब ढाई किलो चांदी
निकाल ली और फरार हो गए। शिकायत के बाद सेक्टर 58 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए चार टीम गठित की गई हैं।करनेरा
गांव में करीब छह हथियारबंद लोगों ने शनिवार तड़के हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बना
1.5 लाख रुपये की नकदी और सोने के आभूषण लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी।हमलावर
आठ फुट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुसे। करनेरा गांव के निवासी नवीन त्यागी द्वारा दी गई
शिकायत के अनुसार, लगभग छह लोग रात करीब 12:15 बजे उनके घर में घुस आए।