
बारिश के मौसम में फ्रिजी बालों से हो गई हैं परेशान तो अपनाएं ये तरीके
बारिश के मौसम में नमी अधिक होने के कारण बालों में फ्रिजीनेस की समस्या बढ़ जाती है। इस समस्या
से निपटने के लिए आप हाइड्रेटिंग शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके बालों को
हेल्दी और मुलायम बनाता है। हालांकि शैंपू का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसमें शिया
बटर, आर्गन ऑयल, कोकोनट और कंडीशनर चुनें। इसमें प्राकृतिक तत्व जैसे शिया बटर, आर्गन ऑयल
और कोकोनट ऑयल शामिल हों।इसके अलावा सप्ताह में एक बार बालों की डीप कंडीशनिंग करनी चाहिए।
आप चाहें तो मार्केट में मिलने वाले डीप कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। या फिर आप इसको घर पर
बनाकर तैयार कर सकती हैं। दूध, शहद और दही आदि से बालों को डीप कंडीशनर कर सकती हैं। यह आपके
बालों की फ्रिजीनेस को कम करता है। डीप कंडीशनर करने के बाद बालों को आधा घंटा बाद धो लें।वैसे तो
मार्केट में आपको कई तरह के एंटी-फ्रिज सीरम मिलेंगे। यह आपके बालों को नमी प्रदान करने के साथ
फ्रिजीनेस को कम करते हैं। आप बालों को धोने के बाद सीरम को बालों में अप्लाई कर सकती हैं। यह बालों
को मुलायम और चमकदार बनाता है और बालों को फ्रिजी होने से बचाता है।बालों को धोने के बाद इन्हें तौलिए
से रगड़कर न सुखाएं, बल्कि आप इनको नेचुरल तरीके से सूखने दें। क्योंकि बालों को तौलिए से रगड़ने से
क्यूटिकल्स खुल जाते हैं। जिससे बालों की फ्रिजीनेस बढ़ती है। वहीं ड्रायर से भी बालों को नहीं सुखाना चाहिए।
इससे भी आपके बाल फ्रिजी हो जाते हैं।बालों में हीट स्टाइलिंग टूल्स जैसे स्ट्रेटनर, हेयर ड्रायर और कर्लर
आदि का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए।