दुमका पहुंची सीता सोरेन ने झामुमो पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो में अब कोई
भविष्य नहीं है। झामुमो के कार्यकर्ता हमारे संपर्क में हैं।झामुमो से भाजपा में शामिल होने
के बाद बतौर लोकसभा प्रत्याशी गुरुवार को पहली बार दुमका पहुंची सीता सोरेन ने राज्य
की सत्तारूढ़ पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झामुमो में अब कोई भविष्य
नहीं कार्यकर्ता हमारे संपर्क में हैं। सीता ने कहा कि झामुमो के नेताओं को झारखंड के
विकास से कोई मतलब नहीं है। सभी अपनी जेब गर्म करने में लगे हैं।
सीता सोरेन ने झामुमो पर बोला हमला
सीता ने कहा कि झामुमो के मंत्री और नेता सब दलाल हो गए हैं। जेब गर्म करने में लगे हैं।
इन्हें झारखंड के विकास से कोई मतलब नहीं है। झारखंड सरकार पूरी तरह फेल्योर है।
राज्य में भ्रष्टाचार हावी है। जमीन की लूट मची है। खनिज व कोयला की तस्करी कर
झारखंड को खोखला किया जा रहा है। 24 साल में अब तक समग्र विकास नहीं हो सका है।
मोदी के विचारों से समग्र विकास संभव: सीता सोरेन
सीता ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं।
कहा कि मोदी के विचारों से ही समग्र विकास संभव है। भाजपा में नारी शक्ति का सम्मान है। कहा कि
भाजपा की सरकार बनेगी तो झारखंड के युवाओं को उनका हक मिलेगा। रोजगार मुहैया
कराई जाएगी। पेपर लिक मामले की जांच करा इसमें शामिल गिरोह पर कार्रवाई होगी।
भाजपा में जाते ही हेमंत की भाभी ने परिवार के खिलाफ खोल दिया मोर्चा
कहा कि इस बार भाजपा सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करेगी। एक सवाल पर कहा कि उनके
पति स्व.दुर्गा सोरेन की मौत संदिग्ध हालत में हुई थी। उनके मौत की जांच कराने की मांग कई
बार कर चुकी हैं, लेकिन उनके इस मांग को हमेशा टाल दिया गया। कहा कि अब भाजपा में
शामिल होने के बाद वह अपने पति स्व.दुर्गा सोरेन की मौत की जांच की मांग कर रही हैं।
इससे पूर्व पहली दुमका के चुनावी कार्यालय पहुंची सीता सोरेन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने
गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके उपरांत यहां एक बैठक हुई और इससे पूर्व परिचय सत्र
का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने
