
मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल करेगी भाजपा
सूत्रों ने बताया कि भाजपा के विधायक नितेश राणे, शिवेंद्र राजे, गिरीश महाजन, मेघना बोर्डिकर, पंकजा मुंडे,
जयकुमार रावल और मंगल प्रभात का मंत्रिमंडल में शामिल होना लगभग तय है। इसके अलावा बताया जा
रहा है कि भाजपा अपनी 20 सीटों में से कुछ को अभी खाली रख सकती है क्योंकि पार्टी भविष्य में अपने
मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल करने पर विचार कर रही है। इसके अलावा सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय
भाजपा के पास ही रहेगा।महायुति में शामिल शिवसेना की बात करें तो पार्टी के 13 विधायकों के शपथ
लेने की उम्मीद है। मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में उदय सामंत, शंभूराजे देसाई, गुलाबराव
पाटिल, दादा भूसे और संजय राठौड़, संजय शिरसाट, भरत गोगावाले, प्रकाश अबितकर, योगेश कदम,
आशीष जायसवाल और प्रताप सरनाईक का नाम शामिल है।महायुति गठबंधन की तीसरी पार्टी
एनसीपी के अदिति तटकरे, बाबासाहेब पाटिल, दत्तात्रेय भराणे, हसन मुश्रीफ और नरहरि जिरवाल
उन लोगों में शामिल हैं, जिनके मंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के
दोनों सहयोगी दलों को वही विभाग मिल सकते हैं जो उनके पास पिछली महायुति सरकार में थे।
हालांकि, शिवसेना को एक अतिरिक्त मंत्रालय दिया जा सकता है।