महाकुंभ 2025 में पहली बार होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल

 

महाकुंभ 2025 में पहली बार होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल
महाकुंभ 2025 में पहली बार होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में बताया कि पहली
बार महाकुंभ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा पीएम ने सविधान
का भी जिक्र किया और कहा कि यह समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने रविवार को अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में ‘महाकुंभ’ का जिक्र किया। उन्होंने
महाकुंभ को एकता का महाकुंभ बताया। साथ ही उन्होंने लोगों से इस आगामी भव्य धार्मिक
समागम से समाज से नफरत और विभाजन को खत्म करने के संकल्प के साथ लौटने का
आग्रह किया। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि पहली बार महाकुंभ में आर्टिफिशियल
इंटेलिजेंस का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा पीएम ने सविधान का भी जिक्र किया और
कहा कि यह समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है।

महाकुंभ 2025 में पहली बार होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल

महाकुंभ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘महाकुंभ की विशेषता केवल इसकी विशालता

में ही नहीं है, कुंभ की विशेषता इसकी विविधता में भी है। इस आयोजन में करोड़ों लोग एक

साथ एकत्रित होते हैं। लाखों संत, हजारों परम्पराएं, सैकड़ों संप्रदाय, अनेकों अखाड़े, हर कोई

इस आयोजन का हिस्सा बनता है। कहीं कोई भेदभाव नहीं दिखता है, कोई बड़ा नहीं होता है,

कोई छोटा नहीं होता है। अनेकता में एकता का ऐसा दृश्य विश्व में कहीं और देखने को नहीं

मिलेगा।’पीएम ने आगे कहा, ‘पहली बार कुंभ आयोजन में Al chatbot का प्रयोग होगा।

AI chatbot के माध्यम से 11 भारतीय भाषाओं में कुंभ से जुड़ी हर तरह की जानकारी

हासिल की जा सकेगी। इस chatbot से कोई भी टेक्स्ट टाइप करके या बोलकर किसी भी

तरह की मदद मांग सकता है।’‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा, ‘2025 में 26 जनवरी

को हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे हैं। हम सभी के लिए बहुत गौरव की

बात है। हमारे संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान सौंपा है, वो समय की हर कसौटी

पर खरा उतरा है। संविधान हमारे लिए गाइडिंग लाइट है, हमारा मार्गदर्शक है।’पीएम ने

आगे कहा, ‘देश के नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए constitution75.com

नाम से एक खास website भी बनाई गई है। इसमें आप संविधान की प्रस्तावना पढ़कर

अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में संविधान पढ़ सकते हैं,

संविधान के बारे में प्रश्न भी पूछ सकते हैं। ‘मन की बात’ के श्रोताओं से, स्कूल में पढ़ने

वाले बच्चों से, कॉलेज में जाने वाले युवाओं से मेरा आग्रह है, इस वेबसाइट पर जरूर

जाकर देखें, इसका हिस्सा बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »