माॅरीशस में हवाईपट्टी जेट्टी का उद्घाटन

माॅरीशस में हवाईपट्टी जेट्टी का उद्घाटन

माॅरीशस में हवाईपट्टी, जेट्टी का उद्घाटन
माॅरीशस में हवाईपट्टी, जेट्टी का उद्घाटन

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

के माध्यम से मॉरीशस के अगालेगा द्वीप में छह सामुदायिक विकास परियोजनाओं के साथ-साथ नई हवाई पट्टी

और सेंट जेम्स जेट्टी का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया और इस बात पर खुशी जाहिर कि कि इन परियोजनाओं से

मुख्य भूमि मॉरीशस और अगालेगा के बीच बेहतर कनेक्टिविटी की स्थापित होगी जिससे समुद्री सुरक्षा और

मजबूत करेगा और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मोदी ने वीडियो लिंक से आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित किया।

श्री मोदी ने वीडियो लिंक से आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित किया। इस माैके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर,

मॉरीशस के मंत्रिमंडल के सदस्य, अगलेगा द्वीप के गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
श्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए याद किया कि बीते छह माह में दोनों नेताओं की यह पाँचवीं मुलाकात थी।

उन्होंने कहा, “भारत और मॉरीशस के बीच जीवंत, मजबूत और अनूठी साझीदारी का प्रमाण है। मॉरीशस हमारी पड़ोसी प्रथम

नीति का अहम भागीदार है। हमारे विज़न ‘सागर’ के अंतर्गत मॉरीशस हमारा विशिष्ट सहयोगी है। ग्लोबल साउथ का सदस्य

होने के नाते हमारी समान प्राथमिकताएं हैं। पिछले 10 वर्षों में हमारे संबंधों में अभूतपूर्व गति आई है। हमने आपसी सहयोग

में नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को नया स्वरूप दिया है। हमारे लोग पहले से, भाषा

और संस्कृति के सुनहरे धागों से जुड़े हैं। कुछ दिन पहले ही हमने यूपीआई और रूपे कार्ड जैसे प्रयासों से आधुनिक डिजिटल

कनेक्टिविटी प्रदान की है।”

हमारी विकास भागीदारी मॉरीशस की प्राथमिकताओं पर आधारित हैं

श्री मोदी ने कहा कि विकास साझीदारी हमारे रणनीतिक संबंधों का अहम स्तंभ रहा है। हमारी विकास भागीदारी मॉरीशस की

प्राथमिकताओं पर आधारित हैं। चाहे वो मॉरीशस की एक्सक्लूसिव इकॉनोमिक ज़ोन (ईईज़ेड) सुरक्षा से जुड़ी जरूरते हों,

या फिर स्वास्थ्य सुरक्षा, भारत ने हमेशा मॉरीशस की जरूरतों का सम्मान किया है। संकट कोविड महामारी का हो, या

तेल रिसाव का, भारत हमेशा अपने मित्र मॉरीशस के लिए पहला मददगार रहा है। मॉरीशस के सामान्य मानवीय के

जीवन में सार्थक बदलाव हो, यही हमारे प्रयासों का मूल उद्देश्य है। पिछले 10 वर्षों में, लगभग एक अरब डॉलर की

ऋण सुविधा और 40 करोड़ डॉलर की सहायता मॉरीशस के लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई है। मॉरीशस में मेट्रो

लाइन के विकास से लेकर, सामुदायिक विकास परियोजनाओं, सामाजिक आवासन, ईएनटी अस्पताल, सिविल

सर्विस कॉलेज और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसे बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं में भागीदारी करने का सौभाग्य मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »