रातों-रात हो गया दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट में फेरबदल

रातों-रात हो गया दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट में फेरबदल
रातों-रात हो गया दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट में फेरबदल

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल हुआ। गुरुवार को

जहां दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस (Jeff Bezos) थे, वहीं अब उसकी जगह एक बार

फिर से बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) ने ले ली है। आपको बता दें कि टेस्ला (Tesla) के

मालिक एलन मस्क (Elon Musk) की संपत्ति में भले ही इजाफा हुआ है, लेकिन वह अब भी

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स

(Bloomberg Billionaires Index) ने दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट अपडेट की है। इस

लिस्ट के अनुसार अब दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति बर्नार्ड अर्नाल्ट के पास हैं। आपको जानकर

हैरानी होगी कि एलन मस्क और बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में केवल 2 अरब डॉलर का अंतर है। इस

अंतर की वजह से एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।पिछले 24 घंटे में जेफ बेजोस

की संपत्ति में 2.66 बिलियन की गिरावट आई है। इस गिरावट की वजह से अब जेफ बेजोस नंबर

वन से लुढ़क कर नंबर 3 पर आ गए हैं।    

बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में आई तेजी

बर्नार्ड अर्नाल्ट की कंपनी के शेयरों में आई तेजी की वजह से पिछले 24 घंटे में उनकी संपत्ति में 3.

16 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं अमेजन (Amazon) के शेयर में आई गिरावट के कारण

जेफ बेजोस को 2.66 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इस नुकसान के साथ वह अब तीसरे नंबर

पर आ गए हैं। टेस्ला के शेयरों में आई तेजी से एलन मस्क की नेटवर्थ में 1.86 अरब डॉलर की

बढ़ोतरी हुई है।

दुनिया के टॉप-10 बिलेनियर ( Top 10 Wealthiest Billionaires)

दुनिया के टॉप-10 बिलेनियर की लिस्ट में पहले नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट है। इनके पास कुल (Bernard

Arnault Net Worth) 206 अरब डॉलर की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर एक्स (X) और टेस्ला के मालिक

एलन मस्क है। एलन मस्क की नेटवर्थ (Elon Musk Net Worth) 204 बिलियन डॉलर है।

अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अमेजन (Amazon) के मालिक जेफ बेजोस है। इनके पास

202 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। चौथे पायदान पर फेसबुक (Facebook) सीईओ मार्क जुकरबर्ग

(Mark Zuckerberg) है। 

रातों-रात हो गया दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट में फेरबदल

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार बीते 24 घंटे में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और

गौतम अदाणी (Gautam Adani) दोनों को नुकसान का सामना करना पड़ा है। मुकेश अंबानी की

नेट वर्थ (Mukesh Ambani Net Worth) 109 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अरबपतियों की

लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »