
रांची, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के सारठ और गोड्डा में विशाल चुनावी जनसभा को
संबोधितकिया। इस दौरान पीएम ने कहा कि, जो लोग एसी में बैठकर चुनाव का गणित लगा लगा रहे हैं, ये
जनसभामें उमड़ी भीड़ उनको बता देगी चुनाव का माहौल क्या है। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद हम
भगवान बिरसामुंडा की 150वीं जन्म जयंति का उत्सव गौरव दिवस के रुप में मनाने जा रहे हैं।
भारत के हर कोने में इसगौरव दिवस को मनाया जाएगा। पीएम ने कहा कि, हर तरफ एक ही गूंज है
रोटी-बेटी-माटी की पुकार,झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार। पीएम मोदी ने कहा कि, आज पहले
चरण के लिए मतदान हो रहा है,आज रोटी-बेटी-माटी को बचाने का संकल्प हर बूथ पर दिख रहा है।
भाजपा ने नारी शक्ति और युवाओं के लिए जो गारंटी दी है, उनके प्रति भारी समर्थन दिख रहा है।
इस बार संथाल क्षेत्र एक नया इतिहास रचने के लिए तैयार है।उन्होंने कहा कि, संथाल में इस
बार झामुमो-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। पीएम ने कहा कि, संथाल में आदिवासियों की
संख्या आधी रह गई है, ऐसे ही आदिवासियों की संख्या कम होती रही तो आपकी जमीन-जल-जंगल
पर दूसरे लोग कब्जा कर लेंगे। उन्होंने झामुमो-कांग्रेस-राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि, घुसपैठियों
को झारखंड का स्थाई निवासी बनाने के लिए रातों-रात पक्के कागज बना दिए गए।
रोटी-बेटी-माटी को बचाने का संकल्प हर बूथ पर दिखा : नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि, झामुमो को आदिवासी बेटियों के मान-सम्मान की कोई चिंता नहीं है,
इसलिए कांग्रेस के नेता आदिवासी बेटियों का अपमान करते हैं। भाजपा ने एक आदिवासी बेटी
को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया, लेकिन झामुमो की सहयोगी कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू
जी को हराने के लिए पूरा तंत्र लगा दिया। कांग्रेस के नेता आज भी आदिवासी बेटी का अपमान
करते हैं, लेकिन झामुमो के लोग चुप्पी साध लेते हैं। पीएम ने कहा कि, कांग्रेस के इरादे खतरनाक है,
कांग्रेस एससी-एसटी-ओबीसी के आरक्षण को खत्म करना चाहती है। पीएम मोदी ने कहा कि,
राजीव गांधी ने आरक्षण हटाने का ऐलान कर दिया था, अखबार में आरक्षण हटाने को लेकर
विज्ञापन दिया था। लेकिन एससी-एसटी-ओबीसी की एकजुटता के कारण वे चुनाव हार गए थे,
और आज तक केंद्र मेंकांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार नहीं बन पाई है। जिन राज्यों में
एससी–एसटी आबादी ज्यादा है,वहां कांग्रेस का सफाया हो चुका है। कांग्रेस एससी-एसटी-ओबीसी
\समाज को आपस में लड़वाकरबांटना चाहती है।पीएम ने कहा कि, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे,
झामुमो-कांग्रेस-राजद अपने-अपने घर भरने में लगी रहती है।