
कंपनी ने बुधवार को बीएसई को दी सूचना में बताया, यह ठेका एलएंडटी के भारी
नागरिक बुनियादी ढांचे खंड को मिला है। एलएंडटी 1,000 करोड़ रुपये से 2,500
करोड़ रुपये के बीच के मूल्य के ठेके को ‘‘ बड़ा ठेका ’’ बताती है।कंपनी सूचना के
अनुसार, उसे उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसीएल) से आगरा
मेट्रो प्रथम चरण लाइन-2 के डिजाइन तथा निर्माण के लिए ठेका मिला है।एलएंडटी
के पूर्णकालिक निदेशक एवं वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (आधारभूत संरचना) एस. वी.
देसाई ने कहा, ‘‘ एलएंडटी शहरी बुनियादी ढांचे के विकास में अग्रणी है। अपने
रणनीतिक लक्ष्यों के अनुरूप भारत के मेट्रो नेटवर्क के आधुनिकीकरण में योगदान
दे रही है।’’ लार्सन एंड टुब्रो 27 अरब अमेरिकी डॉलर की भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है
जो कई भौगोलिक क्षेत्रों में परिचालन करती है।कंपनी सूचना के अनुसार, उसे उत्तर
प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसीएल) से आगरा मेट्रो प्रथम चरण
लाइन-2 के डिजाइन तथा निर्माण के लिए ठेका मिला है।इंजीनियरिंग व निर्माण क्षेत्र
की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को आगरा मेट्रो के डिजाइन तथा निर्माण
के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसीएल) से एक ‘‘बड़ा’’
ठेका मिला है।